Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsब्राइट अकैडमी सेकेंडरी स्कूल में खेल सप्ताह का समापन हुआ

ब्राइट अकैडमी सेकेंडरी स्कूल में खेल सप्ताह का समापन हुआ


Deoli News 24 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के गौरव पथ स्थित ब्राइट अकैडमी सेकेंडरी स्कूल में चल रहे खेल सप्ताह का मंगलवार को समापन हुआ। इस मौके पर विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं की घोषणा की गई।

एजुकेशन न्यूज़ : देवकन्या कॉलेज में परीक्षा फार्म की अन्तिम तिथि बढ़ाई

Oplus_131072

प्रधानाचार्य कमल कुमार सेन ने बताया कि पिछले सप्ताह से स्कूल के खेल मैदान में यह सप्ताह का आयोजन किया जा रहा था। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। उन्होंने बताया कि क्रिकेट मैच में कक्षा दसवीं की अरविंद टीम विजेता रही। वही वॉलीबॉल में कक्षा 9 की गर्व टीम विजेता हुई। वॉलीबॉल में अजीत, हिमांश चौहान, केशव, आर्यन, सानिध्य विजेता रहे। इसी प्रकार कक्षा 6, 7 और 8 की कबड्डी प्रतियोगिता में अजीत, प्रियांशु साहू की टीम विजेता बनी। जबकि इससे पूर्व कक्षा 8 में रस्सीकूद प्रतियोगिता में प्रिया जांगिड़, कक्षा 7 में खो-खो प्रतियोगिता में आयुषी, तनीषा कुमावत, यशस्वी, लक्षिता एवं कक्षा 6 में थ्रू द बॉल प्रतियोगिता में प्रथम विजेता शिवम शर्मा रहे। इसके अलावा बैलेंस एक्टिविटी, चेक रेस, क्विक नोटिस एंड राइट, पासिंग बॉल और दौड़ प्रतियोगिता भी हुई। क्रिसमस उत्सव के साथ खेल सप्ताह का समापन हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d