Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDooni Newsस्कूल स्टॉफ ने एक लाख रुपए की भेंट दी...

स्कूल स्टॉफ ने एक लाख रुपए की भेंट दी…

संविदा शिक्षक की बेटी के नाम फिक्स डिपाजिट कराया


Deoli News 24 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से 60 वर्ष की आयु पूरी होने पर संविदा सेवा समाप्त होने वाले पंचायत शिक्षक सत्यनारायण शर्मा निवासी अलीगढ़ को विद्यालय द्वारा मंगलवार को विदाई दी गई।

पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि स्टॉफ ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए शिक्षक की कक्षा 10 में पढ़ने वाली बेटी के नाम एक लाख 111 रुपए की बैंक फिक्स डिपोजिट सहायता प्रपत्र सौंपा है। उल्लेखनीय है कि इस प्रकार के संविदा कर्मचारियों को सरकार द्वारा किसी भी प्रकार के पेंशन परिलाभ नहीं दिए जाते है। राजस्थान प्राथमिक माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र सिंह नरूका ने सरकार से मांग की है कि संविदा शिक्षकों पंचायत सहायकों, विद्यालय सहायकों और विद्यार्थी मित्रों को भी उनकी योग्यता के आधार पर पेंशन परिलाभ दिए जाए।

Oplus_131072

स्टॉफ द्वारा संविदा शिक्षक को परिवार सहित साफा, माला, शॉल, प्रशस्ति पत्र आदि से सम्मानित किया। पंचायत शिक्षक की 31 दिसंबर को सेवा समाप्त हो रही है। विद्यालय में शीतकालीन अवकाश होने के चलते माह के अंतिम कार्य दिवस पर मंगलवार को ही यह आयोजन हुआ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d