Deoli News 3 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अंबेडकर विचार मंच विकास समिति देवली की बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी दिनों में मंच द्वारा सम्मान समारोह एवं नववर्ष स्नेह मिलन समारोह आयोजित करने को लेकर निर्णय किया गया।
बैठक में आगामी 6 जनवरी को सभी सदस्यों का सम्मान समारोह व नववर्ष स्नेह मिलन कार्यक्रम रखने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर पर 6 जनवरी सुबह 11 बजे से बाबा मंडी मीणा धर्मशाला देवली में यह कार्यक्रम आयोजित होगा। यहां देवली व आसपास क्षेत्र से जुड़े हुए सभी सदस्यों का सम्मान किया जाएगा। वहीं आगामी वर्ष के लिए कार्य योजना तैयार की जाएगी। यह जानकारी मंच अध्यक्ष राज बहादुर रैगर ने दी।



