Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskस्थानीय अधिवक्ताओं ने बताई ईओ को समस्याएं

स्थानीय अधिवक्ताओं ने बताई ईओ को समस्याएं


Deoli News 2 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अभिभाषक संघ देवली द्वारा स्नेह मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। अधिवक्ता मुकेश मीणा ने बताया कि नगर पालिका अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीना से मिलकर उन्हें नए वर्ष की शुभकामनाएं दी।

वहीं अभिभाषक संघ परिसर में निर्मित भवन के लोकार्पण करने व परिसर में पानी, सफाई व्यवस्थाओं सहित समस्याओं के निराकरण के लिए अवगत करवाया। अधिशासी अधिकारी ने भी सभी समस्याओं के अविलंब समाधान के लिए आश्वस्त किया। इस मौके पर अभिभाषक संघ अध्यक्ष रामधन चौधरी, उपाध्यक्ष जोरावर सिंह मीणा, सह सचिव मुकेश कुमार मीना, कोषाध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, अभिभाषक राजेंद्र जेतरवाल, मानसिंह मीणा, बाबूलाल मीणा, प्रकाश जैन, रमेश जैमन, धर्मराज गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर, सहित अधिवक्ता उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d