Deoli News 4 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस सर्कल देवली की नासिरदा थाना पुलिस ने शुक्रवार को अवैध मादक पदार्थ के परिवहन पर कार्रवाई की है।
इस दौरान रामथला चौराहा क्षेत्र से एक व्यक्ति को करीब 400 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को थानाधिकारी के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल बद्रीलाल समेत पुलिसकर्मियों को गश्त में रामथला चौराहे के आगे केकडी मार्ग पर एक व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दिया। वह पुलिस जीप व जाप्ता को देखकर छिपने लगा। यह व्यक्ति देवलाल उर्फ देवा पुत्र लादूलाल गुर्जर निवासी नई बस्ती थांवला थाना नासिरदा था। जिसकी तलाशी लेने पर उसके कोट की जेब में प्लास्टिक की थैली में 403 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा व एक मोबाईल फोन मिला। जिन्हें जब्त कर देवलाल गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है। मामले में एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच थानाधिकारी देवली राजकुमार को सौंपी गई है।



