Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskजैविक कृषि और स्पेस टेक्नोलॉजी की जानकारी दी, प्रशिक्षण संपन्न

जैविक कृषि और स्पेस टेक्नोलॉजी की जानकारी दी, प्रशिक्षण संपन्न


Deoli News 13 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली में सोमवार को पीएमश्री स्कूल योजना के अंतर्गत हरित विद्यालय एवं राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के तहत विशेषज्ञों द्वारा विद्यार्थियों को परामर्श दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत शिक्षक बद्रीलाल चौधरी थे। प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मीणा ने बताया कि कार्यक्रम में केएन मोदी यूनिवर्सिटी निवाई के कृषि विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. सुजस द्वारा छात्र-छात्राओं को पर्यावरण संरक्षण व जैविक कृषि विषय पर मार्गदर्शन दिया गया। इसी तरह अंतरिक्ष विज्ञान के विशेषज्ञ प्रोफेसर राजसिंह ने स्पेस टेक्नोलॉजी विषय पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में मंच संचालन वरिष्ठ अध्यापक मनीष चाष्टा ने किया। स्टाफ के बलवीर सिंह मीणा द्वारा भारतीय मानक ब्यूरो द्वारा जारी गुणवत्ता के प्रतीकों के बारे में भी जानकारी दी गई।

एसडीएमसी व एसएमसी सदस्य प्रशिक्षण संपन्न

डाबर कला स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय एसडीएमसी एसएमसी सदस्य गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक नीरज जैन ने सभी सदस्यों को प्रशिक्षण दिया। इस अवसर पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य आशा कुमारी मीणा, एसएमसी अध्यक्ष रामसिंह मीणा एसडीएमसी प्रभारी संतोष कुमार मीणा, सुधीर चौधरी, छगनलाल मीणा, सुनीता वैष्णव, रेखा वर्मा, पंचायत शिक्षक रामरतन कुमावत, मनोहर कुमावत आदि थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d