Deoli News 13 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका की साधारण सभा आगामी 20 जनवरी को पालिका सभागार में अपरान्ह 3:15 बजे आयोजित होगी।
सभा को लेकर अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने बैठक सूचना जारी की है। इसमें बताया कि साधारण सभा में वर्ष 2024-25 के संशोधित अनुमान एवं वर्ष 2025-26 के बजट अनुमोदन पर विचार विमर्श किया जाएगा।


