Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsकुआं खुदाई के दौरान हादसा, दबने से दो युवकों की मौत

कुआं खुदाई के दौरान हादसा, दबने से दो युवकों की मौत

टीकड़ के केसरपुरा गांव में हुआ हादसा


Deoli News 30 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के केसरपुरा गांव में कुआं खुदाई के दौरान हुए हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सहायक उप निरीक्षक दुर्गालाल ने बताया कि केसरपुरा गांव में बृजमोहन मीणा के कुएं पर मशीन द्वारा खुदाई का कार्य चल रहा था।

इसी दौरान कुएं के समीप की मिट्टी व दीवार के धंस जाने से मशीन असंतुलित होकर कुएं में गिर गई, जिसके चलते वहां मौजूद श्रमिक कन्हैयालाल पुत्र पन्नालाल रेगर (30) निवासी थालेड़ा गेहूंली तहसील कोटडी जिला भीलवाड़ा एवं सुरेश पुत्र कालूराम गुर्जर (20) निवासी बीजवाड़ थाना नासिरदा, देवली की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आनन-फानन में मशीन को बाहर निकाला, तब तक दोनों युवकों की मौत हो चुकी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों के शव को देवली चिकित्सालय के पोस्टमार्टम कक्ष में रखवाकर परिजनों को सूचित किया। परिजनों के पहुंचने पर पुलिस ने सुरेश गुर्जर और कन्हैयालाल के शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। मामले में मृतक सुरेश गुर्जर के बड़े पिताजी ने मशीन चालक के विरुद्ध लापरवाही की रिपोर्ट दी है।

जानकारी के मुताबिक मशीन चालक हादसे के बाद फरार हो गया। इस दौरान मोर्चरी के बाहर बीजवाड़ सरपंच भंवरलाल कुमावत, पूर्व सरपंच पदम जैन समेत कई ग्रामीण मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d