Deoli News 7 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्राम पंचायत थांवला के राजस्व गाँव गोविंदपुरा दलवासा की ब्राह्मण बस्ती में पेयजल की लाइन बेचने की मांग को लेकर सीएम, मुख्य सचिव और जलदाय मंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया।
युवा साथी सेवा संस्थान के सामाजिक कार्यकर्ता अभय सिंह मीना ने मुख्यमंत्री कार्यालय जयपुर में तथा जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी के नाम मंत्रलाय भवन में उनके विशेषाधिकारी हर्ष गोयल तथा मुख्य सचिव सुधांश पंत को ज्ञापन दिया। वहीं थांवला से पाइप लाइन बिछाकर समस्या का समाधान करने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया कि पूरे गाँव मे पेयजल की लाइन डाबर कला से डाल दी गई है। जिसमें दबाव अधिक होने से पेयजल सप्लाई नही होती है। जबकि ब्राह्मण बस्ती में अभी तक लाइन ही नही डाली गई है। कई बार जलदाय विभाग के अधिकारियों को अवगत करवाने के बावजूद कोई ध्यान नही दिया गया।



