“सरकार ने दिया आश्वासन”
Jahazpur News 21 फरवरी (मोहम्मद आज़ाद नेब) जहाजपुर क्षेत्र में अतिरिक्त सेशन न्यायालय खोलने को लेकर प्रश्नकाल के दौरान विधायक गोपीचंद मीणा ने सवाल उठाया है। जिसे लेकर मंत्री ने सकारात्मक आश्वासन दिया है।
विधायक गोपीचंद मीणा ने संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल से न्यायालय स्थापना की वर्तमान स्थिति पर जवाब मांगा। जवाब में मंत्री जोगाराम ने कहा कि राजस्थान उच्च न्यायालय की कमेटी का प्रस्ताव 11 फरवरी 2020 को प्राप्त हुआ था, लेकिन तत्कालीन सरकार ने वित्तीय संसाधनों की कमी के कारण इसे मंजूरी नहीं दी। हालांकि अब वर्तमान सरकार इस प्रस्ताव पर पुनर्विचार कर रही है। मंत्री ने आश्वासन दिया कि संसाधनों की उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए शीघ्र ही न्यायालय की स्थापना पर विचार किया जाएगा। मंत्री पटेल के इस बयान से न्यायालय स्थापना को लेकर फिर से उम्मीद जगी है।



