Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpपूर्व मंत्री डॉ. सैनी राष्ट्रीय परिषद में शामिल

पूर्व मंत्री डॉ. सैनी राष्ट्रीय परिषद में शामिल


Deoli News 23 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कृषि में नवाचार के जनक व क्षेत्र के आंवा निवासी पूर्व कृषि मंत्री व भाजपा के कद्दावर नेता डॉ. प्रभुलाल सैनी को भाजपा ने केंद्र शीर्ष नेतृत्व में शामिल किया है। सैनी के शीर्ष नेतृत्व में शामिल होने से समर्थकों व भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी है।

दरअसल सैनी राजस्थान से चुने गए 25 राष्ट्रीय परिषद के सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए हैं। प्रदेश भाजपा प्रभारी रूपेश रूपानी ने इसकी अधिकृत घोषणा की है तथा जितेंद्र खण्डेलवाल मीडिया संयोजक झोटवाड़ा विधानसभा ने मीडिया को जानकारी दी है। पूर्व मंत्री सैनी के बढ़ते राजनीति कद को लेकर उनके समर्थकों में खुशी व उत्साह है। राष्ट्रीय परिषद में शामिल होने के बाद सैनी की चुनाव, बैठकें सहित केंद्रीय भाजपा की विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों में भूमिका बढ़ेगी। इसे लेकर बूंदी, कोटा, बारां व प्रदेशभर व टोंक जिले समर्थकों, भाजपा पदाधिकारी सैनी को बधाई देने के लिए पहुंच रहे।

यह है राष्ट्रीय परिषद के सदस्य

राष्ट्रीय परिषद में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, प्रेमचंद बैरवा, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी, अशोक परनामी, सतीश पूनिया, सीपी जोशी, पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, ओंकार सिंह लखावत, नारायण लाल पंचारिया, मंत्री मदन दिलावर, जोगाराम पटेल, सीआर चौधरी, अलका गुर्जर, डॉ. प्रभुलाल सैनी, अनीता भदेल, रमेश यादव, जसवंत सिंह गुर्जर, कनकमल कटारा, रामकिशोर मीणा, अजय पाल सिंह, निर्मल कुमावत, प्रसनजीत मेहता, प्रताप लाल, ओमप्रकाश के नाम शामिल है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d