Deoli News 12 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी थाना पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई में बुधवार को 500 लीटर वॉश नष्ट किया गया है।
इस दौरान दूनी थाना प्रभारी हेमंत जनागल एवं आबकारी निरीक्षक अशोक कुमार समेत अधिकारियों के नेतृत्व में दल ने बुधवार सुबह 5 बजे एक साथ पोल्याड़ा, दूनी, आवा में दबिश देकर हथकढ़ शराब बनाने की भट्टियां, उपकरण और 500 लीटर वॉश नष्ट की। इसी तरह सहायक उपनिरीक्षक शंकर लाल ने 2 लीटर अवैध हथकढ़ शराब जब्त कर आरोपी गणेश पुत्र रमेश कंजर निवासी कंजर बस्ती दूनी को गिरफ्तार किया है। मामले में प्रकरण दर्ज किया गया है।
घायल वृद्ध ने उपचार के दौरान दम तोड़ा
करीब एक सप्ताह पहले दुकान के बाहर खड़े वृद्ध के बाइक सवार ने टक्कर मारी थी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका उपचार जयपुर के एसएमएस अस्पताल में चल रहा था। घायल ने मंगलवार रात को उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। यह वृद्ध घाड़ निवासी गोविंद नारायण शर्मा है।
सीएलजी बैठक आयोजित हुई
होली व रमजान को लेकर नगर पालिका मुख्यालय पर एडिशनल एसपी की मौजूदगी में हुई सीएलजी की बैठक हुई। यहां त्योहार को आपसी भाईचारे व सोहार्दपूर्वक मनाने की अपील की गई।
इस मौके पर एडिशनल एसपी, डीएसपी रामसिंह, थानाधिकारी हेमंत जनागल, हल्का गिरदावर राधेश्याम मीणा आदि मौजूद थे।


