Jahazpur News 16 मार्च (मोहम्मद आज़ाद नेब) बनास नदी स्थित गौपाल गौशाला के सामने एक सड़क हादसा हुआ है। इसमें एक ईको कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
हादसे में कार सवार ओमप्रकाश मीणा निवासी रावतखेड़ा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। मृतक के शव को जहाजपुर मोर्चरी में रखवाया गया है। पुलिस के अनुसार, मृतक का पोस्टमार्टम सोमवार सुबह किया जाएगा। हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर जमा हो गए फिलहाल, पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगा रही है।


