Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसावरे के दरबार में लगेगा छप्पन भोग, होगी पुष्प वर्षा

सावरे के दरबार में लगेगा छप्पन भोग, होगी पुष्प वर्षा


Deoli News 16 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री श्याम निस्वार्थ ताली कीर्तन मंडल की ओर से आगामी 19 मार्च को शहर के छतरी चौराहे पर श्री सांवरिया सेठ की भजन संध्या आयोजित होगी।

एक शाम, सांवरिया सेठ के नाम से होने वाला कार्यक्रम कार्यक्रम रात 7:30 बजे से शुरू होगा। इसमें सांवरिया सेठ के दरबार में छप्पन भोग लगाया जाएगा। वही भव्य दरबार सजाकर पुष्प वर्षा होगी। इसके अलावा फाग महोत्सव, अखंड ज्योत और इत्र वर्षा भी होगी। कार्यक्रम में चित्रा सुथार और बबलू राजस्थानी भजनों की प्रस्तुति देंगे। उधर, हमारी गंगा, हमारी बनास कार्यक्रम को लेकर सोमवार सुबह भगवान गजानंद को निमंत्रण दिया जाएगा। बता दे कि अब हर बुधवार को बोरड़ा गणेशजी के घाट पर बनास आरती आयोजित होगी। पहली बनास आरती 19 मार्च शाम 7 बजे से शुरू होगी।

इसे लेकर तैयारी की जा रही है। शहर में लोगों को आरती में आने के लिए कहा जा रहा है। वही लोगों के पहुंचने के लिए शहर के गणेश द्वारा, गणेश रोड पर शाम 6:15 बजे नि:शुल्क वाहन की व्यवस्था भी रहेगी। इसे लेकर शहर में कई जगह पोस्टर और होर्डिंग लगाए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d