Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBusinessसुरेश अग्रवाल बने श्री व्यापार महासंघ के पहले अध्यक्ष

सुरेश अग्रवाल बने श्री व्यापार महासंघ के पहले अध्यक्ष


Deoli News 2 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री व्यापार महासंघ देवली की साधारण सभा मंगलवार रात जगदीश धाम मनुहार में आयोजित हुई। इस बैठक में रमेश जिन्दल की अध्यक्षता में सभी सदस्यों को सदस्यता अभियान की जानकारी दी गई।

Oplus_131072

यहां बताया कि इस अभियान में 355 व्यापारी सदस्य बनाए गए हैं और शेष सदस्यों को भी जल्द ही बनाया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष निर्वाचन के लिए सर्वसम्मति से सहमति दी गई। इस प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के लिए रमेश जिन्दल, दुर्गालाल जांगिड़, रतन मंगल, सुरेश अग्रवाल, दिनेश सर्राफ और उमाशकर खूंटेटा के नाम प्रस्तावित किए गए। इसके बाद दिनेश सर्राफ, रमेश जिन्दल और दुर्गालाल ने अपने नाम वापस ले लिए। जबकि शेष तीन नामों में से सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित करने के लिए टीमों के बीच गोली डालने का निर्णय लिया गया।

लिहाजा सुरेश अग्रवाल के नाम की गोली निकलने पर उन्हें सर्वसम्मति से अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया। इस निर्णय का सभी व्यापारियों ने स्वागत किया और संगठन को मजबूत करने व व्यापारियों के हित में कार्य करने का निर्णय लिया। रमेश जिन्दल ने सभा के शांतिपूर्वक और सौहादपूर्ण वातावरण में होने के लिए सभी को धन्यवाद दिया।

इस दौरान गोवर्धन कंछल, बनवारी मंगल, सोनू गोयल, अमित गोयल, जसवंत सिंह चौहान, कृष्णगोपाल शर्मा, लोकेंद्र चौधरी, नोरत गोयल, विनोद धर्मानी, महावीर प्रसाद जैन समेत करीब 90 व्यापारी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि पूर्व में संचालित व्यापार महासंघ से अलग होकर श्री व्यापार महासंघ का गठन किया गया है। जिसके सुरेश अग्रवाल पहले अध्यक्ष मनोनीत हुए।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d