किसानों को होगी सुविधा, बेमौसम बारिश में खराब नहीं होगी फसल
Jahazpur News 7 अप्रैल (मोहम्मद आज़ाद नेब) जहाजपुर कृषि उपज मंडी परिसर में 65 लाख रुपए की लागत से बनने वाले अत्याधुनिक कवर्ड ऑक्शन प्लेटफार्म का सोमवार को शिलान्यास समारोह हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद दामोदर अग्रवाल रहे, जबकि अध्यक्षता विधायक गोपीचंद मीणा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में पंचायत समिति प्रधान कौशल किशोर शर्मा, नगर पालिका अध्यक्ष नरेश मीणा, भाजपा नगर अध्यक्ष महेंद्र सोयल एवं पूर्व चेयरमैन गेगाराम मीणा मौजूद रहे। मंडी सचिव कुलदीप सिंह मीणा ने सभी अतिथियों का माल्यार्पण कर व साफा पहनाकर स्वागत किया। यह कवर्ड प्लेटफार्म किसानों और व्यापारियों के लिए लाभकारी होगा।
इसके निर्माण से अब कृषि जिंसों को बेमौसम बरसात से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकेगा। साथ ही किसानों को सभी मौसमों में बैठने और व्यापारिक गतिविधियों के संचालन के लिए उपयुक्त व सुरक्षित वातावरण मिल पाएगा। इस अवसर पर पूर्व मंडी डायरेक्टर किशोर शर्मा, सोजीराम मीणा, सत्यनारायण चौधरी, जीएसएस अध्यक्ष सत्यनारायण मीणा, सरपंच रामप्रसाद मीणा, पार्षद लव सिंह मीणा, दीपक मीणा, रामप्रसाद रेगर, पंकज घारू, कैलाश टेपण, मंडी व्यापारी रफीक मोहम्मद, विजय बंब, हरिश दाखेड़ा सहित थे।



