Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskविद्यापीठ की छात्राओं का राजस्थान रॉयल्स कैंप में चयन

विद्यापीठ की छात्राओं का राजस्थान रॉयल्स कैंप में चयन


Desk News 21 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिले के निवाई वनस्थली विद्यापीठ की 6 छात्राओं का चयन राजस्थान रॉयल्स द्वारा आयोजित कोचिंग कैंप में हुआ है।

यह कैंप 20 अप्रैल से 21 अप्रैल तक राजस्थान रॉयल्स क्रिकेट एकेडमी मुहाना मंडी जयपुर में हो रहा है। राजस्थान रॉयल्स के इस कैंप में विक्रम राठौड़, साईराज बहुतुले, पंकज सिंह और शेन बांड जैसे दिग्गज खिलाड़ी एवं कोच छात्राओं को उनके खेल को सुधारने में उनका मार्गदर्शन करेंगे।

वनस्थली विद्यापीठ की चयनित छात्राएं संजना सोनी, सिमरन सोनी, यति पारीक, सारिका सोनी, वंदना पंवार तथा अमृता कुशवाहा हैं, जो राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में अपना प्रदर्शन कर चुकी हैं। छात्राओं के चयन पर विद्यापीठ की कुलपति इना आदित्य शास्त्री एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के निदेशक डॉ. अंशुमान ने छात्राओं के चयन पर हर्ष व्यक्त किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d