Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskशहर की समस्याओं का समाधान करने की मांग, ज्ञापन सौंपा

शहर की समस्याओं का समाधान करने की मांग, ज्ञापन सौंपा


Deoli News 20 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका पार्षद लोकेश लक्षकार ने शहर की विभिन्न समस्याओं का समाधान करने का अनुरोध करते हुए मंगलवार को साधारण सभा में पालिकाध्यक्ष को ज्ञापन सौपा है।

ज्ञापन में बताया कि बोर्ड का कार्यकाल करीब साढ़े चार साल का हो चुका है। ऐसे में शहर की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान किया जाए। पार्षद ने शहर के वार्ड नम्बर 8, 9, 10, 13, 15 और 16 की गलियों में बरसात के दिनों में पानी भरने की समस्या का समाधान गंभीरता से करने की मांग की है। इसी तरह शहर के उद्यानों और बंद पड़े फाउंटेन को चालू करने, अटल उद्यान में खराब हो चुकी टॉय ट्रेन को शुरू करने, व्यायाम करने के उपकरणों को दुरुस्त करने, अटल उद्यान में अतिरिक्त लाइटें लगवाने, शहर में टूटी हुई रोड लाइट के पोल को पुनः लगवाने, बस स्टैंड से भीलवाड़ा और अजमेर जाने वाली बसों का आवागमन एसबीआई चौराहे से संचालित करने और गणेश रोड पर मोक्षधाम गेट के समीप कचरे के ढेर का स्थाई समाधान करने की भी मांग की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d