Deoli News 26 मई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के सांवतगढ़ में सोमवार शाम अज्ञात कारणों से आग लगने की घटना सामने आई है, जिसमें करीब 15 ट्रॉली भूसी और गाय का एक बछड़ा जल गया।
आग लगने की सूचना पर देवली नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। यह हादसा शाम 4:30 बजे हुआ। आग लगने की घटना में इंजन और पाइप भी जल गए। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए कड़ी मशक्कत की और पानी डालकर आग को फैलने से रोका। दमकलकर्मियों की टीम में दिनेश कुमार गुर्जर, नीरज कुमार चौधरी, रमेश मीणा और प्रदीप सिंह शामिल थे, जिन्होंने आग पर काबू पाने के लिए शाम 6:30 तक प्रयास किया। इस दौरान 3 बार दमकल को पानी भरना पड़ा। दमकल केंद्र की सूचना के अनुसार यह हादसा कमलेश देवी पत्नी धर्मसिंह, रामकरण, शिवलाल पुत्र जैताराम मीणा के बाड़े में लगी थी। ग्रामीणों ने भी आग बुझाने में पूरा सहयोग किया।



