Deoli News 25 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान शिक्षक संघ (शेखावत) की तहसील कार्यकारिणी देवली और जिला कार्यकारिणी द्वारा नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) भंवरलाल कुम्हार का बुधवार को टोंक में स्वागत किया गया।
शिक्षकों ने उनकी नियुक्ति पर खुशी व्यक्त की। वहीं स्वागत में कुम्हार की अब तक की शैक्षिक और प्रशासनिक उपलब्धियों की प्रशंसा की गई। वक्ताओं ने उनके नेतृत्व में प्रारंभिक शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित होने की उम्मीद जताई। इस अवसर पर जिला संरक्षक ज्ञान सिंह, लादूलाल जाट, जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी, देवली तहसील अध्यक्ष शिशुपाल चौधरी, मंत्री कैलाश शर्मा, संगठन मंत्री शंकर हाड़ा सहित कई अन्य शिक्षक और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
गौरतलब है कि कुम्हार पूर्व में देवली हायर सेकेंडरी स्कूल में कृषि संकाय में सेवाएं दे चुके हैं। वही वर्षों तक समीप दूनी पीएम श्री स्कूल के प्रधानाचार्य रह चुके हैं।


