Deoli News 26 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-जहाजपुर मार्ग पर राजीव गांधी महाविद्यालय के सामने गोवंश को बचाने के चक्कर में एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया।
जिससे चालक की ट्रैक्टर के नीचे दबने से दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि आदित्य पुत्र भंवरलाल मीणा निवासी गाडोली ने रिपोर्ट दी है कि उसका भाई अजय कुमार खेत पर काम कर वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान राजीव गांधी महाविद्यालय के समक्ष रोड पर नंदी को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, इससे उसके भाई अजय कुमार की ट्रैक्टर के नीचे दबने से मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया तथा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



