Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsपत्नी एवं पुत्र के हत्यारे पिता को उम्र कैद की सजा सुनाई

पत्नी एवं पुत्र के हत्यारे पिता को उम्र कैद की सजा सुनाई

एडीजे ने दिया फैसला


Deoli News 27 जून (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के चर्चित मां और बेटे के हत्या के मामले में अपर सेशन न्यायधीश केम्प कोर्ट (जहाजपुर) एडीजे सानिया हासमी ने फैसला सुनाते हुए आरोपी पिता को उम्र कैद की सजा सुनाई है।

जानकारी अनुसार हनुमान नगर थाना क्षेत्र के अमरवासी गांव में 29 मार्च 2021 को छैल बिहारी पुत्र राजेंद्र ऊर्फ लाला राम मीणा ने शराब के नशे में घर पर सो रही अपनी ही पत्नी शिमला के सिर को पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी थी। वहीं पास में ही सो रहे 7-8 वर्षीय बेटे राहुल के सिर पर पत्थर मारकर घायल कर दिया, बाद में ओढ़नी से बेटे का गला घोंटकर मौत के घाट उतार दिया था। अपरलोक अभियोजक हितेष शर्मा ने बताया कि उक्त प्रकरण में परिवादी ओंकार सिंह ने हनुमान नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी पुत्री शिमला देवी का विवाह छैल बिहारी पुत्र राजेंद्र उर्फ लालाराम निवासी अमरवासी के साथ हुआ था।

वहीं 29 मार्च 2021 की रात्रि को शिमला के पति छैल बिहारी ने शिमला के सिर व ललाट पर पत्थर से चोट मारकर एवं पुत्र राहुल के सिर पर पत्थर से चोट मारकर एवं ओढ़नी से फांसी लगाकर उन दोनों की हत्या कर दी। जिस पर हनुमान नगर पुलिस ने अनुसंधान के बाद अभियुक्त छैल बिहारी के खिलाफ अपराध धारा 302 भारतीय दंड संहिता में न्यायिक मजिस्ट्रेट जहाजपुर में आरोप पत्र पेश किया, जहां से आरोप सेशन न्यायालय में विचारणीय होने से सेशन न्यायालय शाहपुरा कैंप जहाजपुर में कमिट होकर दर्ज हुआ।

मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से पैरवी करते हुए अपर लोक अभियोजक हितेष शर्मा द्वारा 24 साक्षी परीक्षित करवाए गए एवं पत्रवाली में पेश 39 दस्तावेजों पर प्रदर्श अंकित कराए गए। इसके आधार पर अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सानिया हाशमी ने अभियुक्त छैल बिहारी को आजीवन कारावास एवं 25 हजार रुपए के अर्थदंड की सज़ा सुनाई।

दूसरे मकान में सोने से बच गए थे बेटा व बेटी

हत्यारे छैल बिहारी मीणा के तीन संतान थी, जिसमें से बड़ी पुत्री व मंझला पुत्र घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बने हुए दुसरे मकान में अपनी दादी के पास सो रहे थे, इस वजह से वे बच गए, नहीं तो हत्यारा छैल बिहारी दोनों बच्चों की भी हत्या कर सकता था। हत्यारे छैल बिहारी की पुत्री व पुत्र पढ़ाई कर रहे हैं।

महिलाओं को डिजिटल लेनदेन की जानकारी दी

अमरवासी राजीवीका क्लस्टर द्वारा अमरवासी क्षेत्र की महिलाओं को एक शिविर का आयोजन कर डिजिटल लेनदेन की जानकारी दी गई। शिविर में 25 महिलाओं ने भाग लिया। ब्लॉक परियोजना प्रबंधक सुमेर चंद मीणा ने डिजिटल लेनदेन के बारे में विस्तार से समझाया। क्लस्टर प्रबंधक माया जाट ने महिलाओं को फसल बीमा, जीवन ज्योति बीमा, साइबर क्राइम आदि के बारे में विस्तार से समझाया। वहीं मैना मेघवंशी ने महिलाओं को छोटी-छोटी बचत का महत्व तथा बाल विवाह के नुकसान आदि की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d