Deoli News 11 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रावण माह के पहले दिन शुक्रवार को देवली से एक दल बाबा बर्फानी के अमरनाथ यात्रा के लिए रवाना हुआ।
इस दल में किशन गोपाल, मनमोहन अजमेरा, बनवारी लाल साहू, जगदीश साहू और विक्रम सिंह शामिल हैं। यह सभी बाबा बर्फानी के दर्शन करने जा रहे हैं। उनके परिवारजनों ने उन्हें माला पहनाकर और तिलक लगाकर मुंह मीठा करवाया और उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की।


