Deoli News 21 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली उपखंड अधिकारी का ट्रांसफर होने पर सोमवार को देवली कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जताई।

गौरतलब है कि एसडीओ कोर्ट में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार के विरुद्ध बार संघ देवली के द्वारा 8 जुलाई से एसडीओ कोर्ट का बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया था। बार संघ का बहिष्कार तब तक जारी होना था। जब तक कि देवली एसडीओ, कोर्ट के रीडर और पीए सहित कर्मचारियों का ट्रांसफर नहीं हो जाता। हाल ही में देवली उपखंड अधिकारी का ट्रांसफर और रीडर को हटाए जाने पर अधिवक्ताओं ने खुशी जताई। इस दौरान अभिभाषक संघ अध्यक्ष रामधन चौधरी समेत कई अधिवक्ता मौजूद थे।



