Deoli News 23 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर बांध का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और बुधवार सुबह 6 बजे बांध का गेज 315.39 मीटर दर्ज किया गया है।
यह बांध की कुल भराव क्षमता का 98 फीसदी हिस्सा भर चुका है, जिसमें वर्तमान में 37.930 टीएमसी पानी जमा है। त्रिवेणी का जलस्तर 2.90 मीटर दर्ज किया गया है और पिछले 24 घंटों में कोई बारिश नहीं हुई है। बांध में कुल 597 मिमी बारिश हो चुकी है। बांध का जलस्तर अब भी पूर्ण भराव से 11 सेंटीमीटर कम है। गेटों के माध्यम से अतिरिक्त पानी के निकासी के संबंध में परियोजना की ओर से आगे निर्णय लिया जाएगा।



