Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली से अमरनाथ यात्रा का दूसरा जत्था रवाना

देवली से अमरनाथ यात्रा का दूसरा जत्था रवाना

26 जुलाई को अमरनाथ की चढ़ाई करेंगे शुरू


Deoli News 24 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड से गुरुवार को अमरनाथ के लिए आधा दर्जन यात्रियों का दल रवाना हुआ हैं। यात्रियों का यह जत्था जयपुर में पूजा एक्सप्रेस से जम्मू और फिर 26 जुलाई को अमरनाथ की यात्रा शुरू करेगा।

इस जत्थे में चरणजीत सिंह, नंदकिशोर शर्मा, महावीर शर्मा, नरेंद्र कुमार पाराशर, सुनील कुमार यादव और धर्मराज साहू शामिल हैं। इन यात्रियों ने देवली के नीलकंठ महादेव मंदिर, बालाजी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद अपनी यात्रा शुरू की। इस दौरान इनका माल्यार्पण किया गया। यह दूसरा जत्था है, जो अमरनाथ यात्रा के लिए देवली से रवाना हुआ है। इससे पहले भी एक दल अमरनाथ यात्रा के लिए जा चुका है। यह यात्री 28 जुलाई को वैष्णो देवी और 30 को बूढ़ा अमरनाथ और शिवपुरी भी जाएंगे। इनमें यात्री चरणजीत सिंह की यह 32वीं अमरनाथ यात्रा है और धर्मराज साहू की 12 वीं यात्रा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d