Deoli News 24 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय, देवली में वित्तीय वर्ष 2025-26 की बजट घोषणा के अन्तर्गत रानी लक्ष्मीबाई केंद्र की स्थापना की गई है। इस केंद्र में अध्ययनरत छात्राओं और महिलाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण दिया जाएगा।
जिससे उनमें आत्मरक्षा, दक्षता और आत्मविश्वास की भावना को संबल मिलेगा। प्रत्येक बैच में 25 छात्राओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। डॉ. ज्योति गुप्ता को इस केंद्र की नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह जानकारी प्राचार्य पूरणमल वर्मा ने दी।
रात्रि चौपाल आयोजित हुई
उप तहसील नासिरदा क्षेत्र के संग्रामपुरा में शिक्षा विभाग द्वारा बुधवार को रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें विद्यालय स्टाफ, जनप्रतिनिधि, वार्डपंच, अभिभावक और ग्रामीण उपस्थित रहे।
पीईईओ बीजवाड़ प्रेमलाल मीना ने शिक्षा विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी, जिनमें राजश्री योजना, निशुल्क यूनिफॉर्म, निशुल्क पाठ्यपुस्तकें, मध्याह्न भोजन व्यवस्था और स्मार्ट क्लास शामिल हैं।


