Deoli News 27 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) टोंक जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के निर्देशानुसार भाजपा मंडल अध्यक्ष अंकित जैन ने संदीप प्रजापत को भाजपा देवली मंडल का आईटी सह संयोजक बनाया। संदीप पार्टी का आईटी संबंधी कामकाज करेंगे। इसी तरह देवली निवासी प्रकाश चंदेल को भी सोशल मीडिया सहसंयोजक बनाया है।



