Deoli News 17 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) गांव सरोली से रविवार को वीर तेजाजी महाराज देहलवाल बाबा सिरोही के लिए एक दिवसीय पदयात्रा का आयोजन किया गया।
इस यात्रा को शिव पब्लिक शिक्षा समिति के निदेशक डॉ. शिवजीलाल चौधरी ने पूजार्चन कर रवाना किया। इस आयोजन में लोक संस्कृति और लोक संगीत की अद्भुत झलक देखने को मिली। पदयात्रा जब सरोली गांव में भ्रमण करती हुई शिव शिक्षा समिति के प्रवेश द्वार पर पहुंची, तो निदेशक शिवजी लाल चौधरी और संस्था के सभी कार्मिकों द्वारा पुष्पवर्षा और फलाहार वितरण किया गया। इस यात्रा में विशेष आकर्षण का केंद्र घोड़ी नृत्य रहा। यात्रा का राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर जगह-जगह स्वागत सत्कार किया गया।
पुलिस प्रशासन द्वारा राजमार्ग को एक तरफा कर यातायात व्यवस्था बनाई रखी गई। पदयात्रा शाम को देहलवाल मंदिर, सिरोही पहुंचने पर मंदिर में पूजन अर्चना कर ध्वज चढ़ाया गया और श्रद्धालु ने प्रसादी ग्रहण की।
“नंदलाल” के जन्मोत्सव पर झूमे श्रद्धालु, देर रात आतिशबाजी हुई


