Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damबांध के आधा दर्जन गेट गेट खोले गए, 60100 क्यूसेक पानी की...

बांध के आधा दर्जन गेट गेट खोले गए, 60100 क्यूसेक पानी की निकासी शुरू


​Deoli News 23 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) लगातार हो रही बारिश व पानी की आवक के बाद बीसलपुर बांध में पानी की आवक तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए शनिवार सुबह 9 बजे बांध के कई गेट खोले गए। शनिवार सुबह से बांध के गेट बारी-बारी से खुलने का सिलसिला जारी है।

नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार ​बांध से कुल 60,100 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इसमें रेडियल गेट नंबर 7 और 12 को एक मीटर तक खोला गया, जिनसे 6,010 क्यूसेक पानी प्रति गेट छोड़ा गया। वहीं, रेडियल गेट नंबर 8, 9, 10, और 11 को 2 मीटर तक खोला गया, जिससे प्रत्येक गेट से 12,020 क्यूसेक पानी की निकासी हुई।
​इस दौरान त्रिवेणी का जलस्तर 4 मीटर दर्ज किया गया। बांध से पानी छोड़े जाने के कारण निचले इलाकों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। लोगों को नदी-नालों से दूर रहने की सलाह दी गई है। इधर 9 बजे बाद भी देवली शहर व आसपास में मूसलाधार बारिश का जोर है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d