Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationकलक्टर हो तो ऐसी, जेसीबी में बैठकर लिया जलभराव का जायजा

कलक्टर हो तो ऐसी, जेसीबी में बैठकर लिया जलभराव का जायजा

  • जिला कलक्टर ने एसपी के साथ लिया हालातो का जायजा

  • राहत एवं बचाव कार्यों की मॉनिटरिंग की


Deoli News 23 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिले में बीते 24 घंटे से रुक-रुककर हो रही भारी बारिश के बीच शनिवार को जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना ने उपखंड टोंक, निवाई और उनियारा का दौरा कर जलभराव क्षेत्रों में चल रहे राहत एवं बचाव कार्यों का जायजा लिया।

साथ ही ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों को जलमग्न क्षेत्र में फंसे लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर एवं एसपी ने निवाई उपखंड के ग्राम वनस्थली में भारी बारिश के कारण जलमग्न हुए घरों एवं आम रास्तों का जेसीबी में बैठकर जायजा लिया। उन्होंने उपखंड अधिकारी रामकरण सिंह को एसडीआरएफ और सिविल डिफेंस की टीम की मदद से लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने के निर्देश दिए। साथ ही उनके लिए चाय, बच्चों के लिए दूध, पीने के पानी और भोजन की व्यवस्था कर राहत पहुंचाने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान लोगों ने जिला कलक्टर से उनके घरों के सामान खराब होने के बारे में बताया।

जिला कलक्टर ने कहा कि एसडीआरएफ नॉर्म्स के अनुसार उनकी हर संभव आर्थिक मदद की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने यहां के उपाधीक्षक मृत्युंजय मिश्रा को पानी में फंसे लोगों के बचाव कार्य की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। इससे पूर्व जिला कलक्टर एवं एसपी ने टोंक शहर की बृज विहार कॉलोनी में बारिश से बने हालातों को देखा तथा उपखंड अधिकारी टोंक हुक्मीचंद रोहलानिया को जल भराव इलाकों में पानी निकासी कराने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार मीना ने उपखंड उनियारा पहुंचकर ग्राम डाबला, सहादत नगर में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन की स्वयं मॉनिटरिंग की।

उपखंड प्रशासन ने एसडीआरएफ टीम की मदद से जलमग्न क्षेत्र में फंसे लोगों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। ग्राम डाबला से 14, सहादत नगर से 3 और गलवा बांध के कैचमेंट एरिया के आसपास के गांवों एवं ढाणियों से 22 लोगों को रेस्क्यू किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d