Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationवीडियो देखे : पनवाड़ बना टापू, देवली-पनवाड़- नैनवा रोड बंद, नाले में ट्रक...

वीडियो देखे : पनवाड़ बना टापू, देवली-पनवाड़- नैनवा रोड बंद, नाले में ट्रक फंसा


Deoli News 23 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से शनिवार को पनवाड़ गांव टापू बन गया। किशन सिंह ने बताया कि पनवाड़ सागर की भराव क्षमता 14 फीट है। जबकि अभी वर्तमान में 16 फीट गेज है। जिस पर 2 फीट चादर चल रही है। वहीं पानी से गांव के कई हिस्सों में बाढ़ के हालात हो गए।

जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और देवली से पनवाड़ होते हुए राजकोट नैनवा बूंदी का गोठड़ा मार्ग बंद हो गया है। वाहन चालकों को कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने बताया कि भूतेश्वर महादेव मंदिर के पास नाले में शनिवार को एक ट्रक सहित करीब एक दर्जन छोटी गाड़ियां फस गई। जिन्हें जेसीबी और ग्रामीणों की मदद से निकाला गया। बरसाती पानी आने से पशुपालकों के जानवरों को चारे की समस्या उत्पन्न हो गई। पनवाड़ के रेगर मोहल्ला, हरिजन मोहल्ला, माली मोहल्ला, माताजी का चौक और कई घरों में पानी घुस गया।

Oplus_16908288

पानी भर जाने के कारण कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने ऐसे हालात पहली बार नहीं देखे हैं। उन्होंने बताया कि यह हालत लगातार चार-पांच वर्षों से ही बाढ़ के हालात हो जाते हैं और इस मामले में प्रशासन को कई बार अवगत करा दिया गया है। यह रोड पनवाड़ सागर की 2 फीट चादर चलने के कारण कुछ दिनों तक बंद रहेगा। जिससे उनके मवेशियों के लिए चारे की समस्या उत्पन्न हो गई। ग्रामीणों ने प्रशासन से यहां पुलिया निर्माण की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d