Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskमां बीजासन का विशाल भंडारा होगा, पदयात्रा भी निकलेगी

मां बीजासन का विशाल भंडारा होगा, पदयात्रा भी निकलेगी


​Deoli News 29 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इस साल भी मां बीजासन भंडारा कमेटी देवली द्वारा कुचलवाड़ा कला स्थित बीजासन माताजी मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

यह भंडारा 31 अगस्त (राधा अष्टमी) पर दोपहर सवा 4 बजे से होगा, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर माता के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण करेंगे। ​भंडारे के साथ ही माता के दरबार को विशेष रूप से पुष्पों से सजाया जाएगा। इस वर्ष विशेष रूप से भव्य आतिशबाजी होगी, जिसकी जानकारी कमेटी सदस्यों ने दी है। गौरतलब है कि देवली के पटवा बाजार स्थित भैरव मंदिर से हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु पदयात्रा कर कुचलवाड़ा कला स्थित मां बीजासन के दरबार में पहुंचते हैं।

राधाअष्टमी व भंडारे के दिन यह यात्रा सुबह 11 बजे देवली से रवाना होकर मंदिर परिसर पहुंचेगी। यह आयोजन सभी के सहयोग से होता है।

55 साल की महिला ने दिया 17वें बच्चे को जन्म, सुनकर चकरा गए होंगे…

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d