Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबारिश में बह गई सड़क, आवागमन बाधित हुआ

बारिश में बह गई सड़क, आवागमन बाधित हुआ

हादसे का भी अंदेशा


Deoli News 29 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के चांदसिंहपुरा से टोकरावास मार्ग पर बनी डामरीकृत सड़क हाल ही में बारिश के पानी में बह गई। सड़क का बड़ा हिस्सा कट जाने से आवागमन बाधित हो गया है।

ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग से रोजाना दर्जनों वाहन गुजरते हैं, लेकिन अब सड़क टूटने के कारण दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। स्कूली बच्चों, कामकाजी लोगों और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में विशेष दिक्कत आ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क की जल्द मरम्मत करवाई जाए, ताकि आवागमन सामान्य हो सके और किसी तरह हादसा न हो।

दरअसल क्षेत्र में हो रही लगातार बारिश के चलते जगह-जगह सड़के टूट गई है। चांदसिंहपुरा से टोकरावास ग्राम पंचायत मुख्यालय पर जाने वाली डामरीकृत सड़क पानी के तेज बहाव में बह गई। रात के अंधेरे में इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों के साथ कभी भी हादसा हो सकता है। इसे लेकर ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को शिकायत दर्ज कराई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d