Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskहर जगह निजीकरण का विरोध, कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधी

हर जगह निजीकरण का विरोध, कार्यस्थल पर काली पट्टी बांधी


Deoli News 29 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी में अखिल राजस्थान लेबोरेटरी टेक्नीशियन कर्मचारी संघ जयपुर के आव्हान पर शुक्रवार को लैब टेक्नीशियन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर लैब के निजीकरण का विरोध व्यक्त किया।

इस दौरान लैब टेक्नीशियन संगठन ने चिकित्सा अधिकार प्रभारी डॉ. सतीश जोहरवाल को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि स्पोक व हब योजना को निरस्त किया जाए और लंबित मांगों को शीघ्र पूरा किया जाए। संघ का कहना है कि 28 से 30 अगस्त तक सभी लैब टेक्नीशियन अपने कार्य क्षेत्र पर काली पट्टी बांधकर विरोध जता रहे है। लैब टेक्नीशियन अपनी मांगों को लेकर गंभीर है।

इसी तरह देवली उप जिला चिकित्सालय में दूसरे दिन भी लैब कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध व्यक्त किया। एलटी जितेंद्र अग्रवाल ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन 30 अगस्त तक जारी रहेगा। यह विरोध प्रदर्शन सरकार के ध्यान आकर्षण के लिए किया जा रहा है।

साइबर अपराध से बचाव और आत्मरक्षा के गुर सिखाए

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d