Deoli News 31 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीराधा अष्टमी पर शहर के पटेल नगर स्थित नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में रविवार से श्रीमद्भागवत कथा शुरू हुई है। यह आयोजन जनकल्याण के उद्देश्य से लोगों के सहयोग से किया जा रहा है।
कथा आगामी।6 सितंबर तक चलेगी। कथावाचन का समय दोपहर 12:15 बजे से शाम सवा 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसे लेकर रविवार सुबह 9 बजे आयोजन की शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें श्रद्धालुओं ने भाग लिया।
गणेश महोत्सव में डांडिया व गरबा कार्यक्रम आयोजित
पनवाड़ में युवा माली समाज की टीम की ओर से 10 दिवसीय गणेश महोत्सव माली समाज धर्मशाला में मनाया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक सुरेश अजमेरा ने बताया कि माली समाज धर्मशाला में गणेश महोत्सव पहली बार मनाया जा रहा है, जिसमें कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम डांडिया, गरबा, नृत्य, खेल हो रहे हैं।
कार्यक्रम में कुर्सी दौड़, रस्साकशी, आग का गोला, रुमाल झपट्टा, डांडिया नृत्य, बोल छल, मेंढक चाल सहित प्रतियोगिताएं हो रही है। विजेताओं को श्रीगणेश महोत्सव समिति की ओर से पारितोषिक भी वितरण किया जा रहा है। कार्यक्रम में समिति के गणेश माली, रामराज माली, लोकेश सैनी, राजवीर सैनी, नंदकिशोर सैनी, महावीर माली, हंसराज सैनी, किशन सैनी सहित कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया है।



