Deoli News 1 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिला कलक्टर कल्पना अग्रवाल ने मौसम विभाग के पूर्वानुमान, जलभराव व स्कूलों की जर्जर स्थिति को देखते हुए भारी बारिश की संभावना के मद्देनजर एक सितंबर को अवकाश घोषित किया है।
इस दौरान जिले के सभी राजकीय और गैर-राजकीय विद्यालयों तथा आंगनबाड़ियों में अध्ययनरत कक्षा प्री-प्राइमरी से कक्षा 12वीं तक के छात्र-छात्राओं के लिए एक सितंबर को अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश केवल छात्र-छात्राओं के लिए लागू होगा, जबकि विद्यालयों और आंगनबाड़ियों में कार्यरत सभी कर्मचारी यथावत कार्य करेंगे। जिला कलक्टर ने सभी संस्था प्रधानों को इस आदेश की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

लेक्चर पति करता है छात्राओं का यौन शोषण, पत्नी ने ही कर डाली शिकायत


