Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsएक्सीडेंट न्यूज़ : कैंसर से जूझ रहे पिता से मिलकर लौट रहे...

एक्सीडेंट न्यूज़ : कैंसर से जूझ रहे पिता से मिलकर लौट रहे युवक समेत 2 की मौत


Deoli News 1 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी क्षेत्र में गत शनिवार रात 11 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दो युवकों की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गई।

मृतकों की पहचान हरिराम मीणा (22) पुत्र रमेश मीणा और रायराम मीणा (32) पुत्र सुंदर मीणा के रूप में हुई है, जो ढीकला गांव के निवासी थे। हरिराम अपने पिता की इकलौती संतान था और गुजरात में काम करता था। उसके पिता कैंसर से पीड़ित हैं और जयपुर में उनका इलाज चल रहा है। शनिवार रात हरिराम अपने पिता से मिलने के बाद अपने रिश्ते व भाई रायराम के साथ बाइक पर सवार होकर वापस अपने गांव ढीकला आ रहा था, तभी घाड थाना क्षेत्र के गैरोली मोड़ पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

पुलिस ने हाईवे एंबुलेंस की मदद से दोनों को दूनी अस्पताल पहुंचाया, जहां रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। इस हादसे से गांव में शोक की लहर है।

बुजुर्ग दंपति को दौड़ा-दौड़ा कर लात-घुसों से पीटा, देखिए आरोपी का दुस्साहस

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d