96,160 क्यूसेक पानी छोड़ा गया
Deoli News 6 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र व डेम के कैचमेंट एरिया में हो रही लगातार बारिश के बाद, बीसलपुर बांध से शनिवार सुबह 7 बजे पानी निकासी की मात्रा और बढ़ाई गई है। इसके चलते बनास नदी में भारी मात्रा में पानी कुलाचे मारता हुआ निकल रहा है।
यह विहंगम दृश्य है। बीसलपुर नियंत्रण कक्ष की सूचना के अनुसार बांध के कुल आठ गेट खोले गए हैं, जिनसे कुल 96,160 क्यूसेक पानी की निकासी हो रही है। बांध प्रशासन के अनुसार, पानी के प्रवाह को नियंत्रित करने के लिए गेट नंबर 7 से 14 तक को अलग-अलग ऊंचाइयों तक खोला गया है। गेट नंबर 7 और 14 को एक मीटर, जबकि 8, 9, 12, और 13 को 2 मीटर तक खोला गया है। सबसे ज्यादा पानी गेट नंबर 10 और 11 से छोड़ा जा रहा है, जिन्हें 3 मीटर तक खोला गया है। बीसलपुर बांध से हो रही इस निकासी को देखते हुए निचले इलाकों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

अजब-गजब : राजस्थान मेें इस महिला ने 7 बार दी मौत को मात, जानिए कैसे?


