Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBisalpur damदेवली में मूसलाधार बारिश हुई, डेम से पानी की निकासी और बढ़ाई

देवली में मूसलाधार बारिश हुई, डेम से पानी की निकासी और बढ़ाई


​Deoli News 6 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में शनिवार को मूसलाधार बारिश ने सामान्य जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। इस दौरान सुबह 7 बजे से शुरू हुई बारिश, खासकर 8 बजे से 10 बजे के बीच, शहर और आस-पास के इलाकों में जमकर हुई।

करीब 2 घंटे में ही 43 मिमी बारिश दर्ज की गई। ​भारी बारिश के चलते गलियों, कॉलोनियों और नालों से पानी बाहर बहने लगा, जिससे कई निचले इलाकों व कॉलोनियों में जल भराव हो गया। इस वजह से शहर की दुकाने भी देरी से खुली। लोगों को काफी परेशानी हुई। इससे पहले शुक्रवार रात से ही लगातार हो रही बारिश ने हालात बिगाड़ दिए हैं। शनिवार सुबह 10 बजे के बाद भी बारिश लगातार जारी रही। लगातार बारिश से देवली तहसील परिसर, पुलिस थाना समेत सरकारी कार्यालयों में भी पानी भर गया। इसी तरह बीसलपुर बांध में पानी की आवक बढ़ने के चलते रेडियल गेटों से एक बार फिर पानी निकासी की मात्रा बढ़ाई गई। शनिवार सुबह 10 बजे बांध से एक लाख 20 हजार 200 क्यूसेक प्रति सेकंड पानी की मात्रा बनास नदी में छोड़ी जा रही है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d