Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskशोभायात्रा के साथ गणेश महोत्सव का समापन हुआ

शोभायात्रा के साथ गणेश महोत्सव का समापन हुआ

शोभायात्रा आयोजित हुई


Deoli News 6 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विश्व हिंदू परिषद एवं धार्मिक उत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में शहर में चल रहे 10 दिवसीय गणेश महोत्सव का शनिवार को विशाल शोभायात्रा के साथ समापन हुआ।

यह शोभायात्रा शहर के अटल उद्यान स्थित टीन शेड स्थल से शुरू हुई, जो शहर के गौरव पथ, एजेंसी एरिया, महाराणा प्रताप चौराहा, एसबीआई चौराहा, मुख्य बाजार, छतरी चौराहा, सदर बाजार, ममता सर्कल, किर मोहल्ला होते हुए बनास नदी के तट पर स्थित बोरडा गणेश मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई। बोरडा गणेश मंदिर में विश्व हिंदू परिषद एवं धार्मिक उत्सव आयोजन समिति द्वारा सभी समाजों के अध्यक्षों का दुपट्टा एवं साफा और प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विश्व हिंदू परिषद एवं धार्मिक उत्सव आयोजन समिति के तत्वावधान में चल रहे 10 दिवसीय गणेश महोत्सव में इस बार करीब 3 दर्जन से अधिक समाजों ने भाग लिया। शहर में निकली विशाल शोभायात्रा का शहरवासियों ने पुष्प वर्षा एवं जलपान करवाकर स्वागत किया। गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ, के जयकारों के बीच शहर के पास बोयडा स्थित बनास नदी के किनारे पर गणपति विसर्जन को देखने आस्था, श्रद्धा एवं विश्वास का जनसैलाब उमड़ पड़ा।

ढोल- नगाड़ों के साथ शोभायात्रा निकालकर गणपति की प्रतिमाओं को बनास नदी में प्रवाहित किया। अनंत चतुर्दशी पर गणपति के कार्यक्रमों की धूम रही। बड़ी संख्या में लोगों ने गणपति की आराधना की। दस दिन पूर्व गणेश चतुर्थी को अपने घरों और पांडालों में भगवान गणेश को विराजमान कर नियमित रूप से पूजा-अर्चना कर विराजमान किया था। महोत्सव के समापन पर निकली विशाल शोभायात्रा के दौरान घोड़ी नृत्य और सजीव झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रही।

शोभायात्रा के दौरान भगवान राम की झांकी, भगवान शिव, गणेश और कृष्ण भगवान की झांकी ने लोगो को आकर्षित किया। वही अनंत चतुर्दशी के मौके पर शहर में लोगों ने भगवान अनंत की पूजा की उन्हें रोठ, खीर का भोग लगाया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d