Deoli News 7 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में हज़रत मोहम्मद सल्लाहू अलैहिवस्सलम की आमद जश्न ए ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर शाही ज़ामा मस्जिद में बच्चों का हौसला अफजाई आयोजन हुआ।
यह आयोजन ज़ामा मस्जिद के इमाम नज्में इफ्तिखार के सान्निध्य में आयोजित में किया गया। इस दौरान बच्चों ने पैग़म्बर ए आमले कायनात पर नाते पाक पढ़ी और रब की हमदमदों सना पेश की। यहां बच्चों को उत्साहवर्धन के लिए तोहफ़े भेंट किए गए। इस मौके पर मदरसा के सदर सिराजुद्दीन खान, मुर्तजा अली, पहलू खान बिसायती, शम्मी रंगरेज, खालीक, शानू लोहार, सलीम खान आदि लोग मौजूद रहे। यह जानकारी समाज के प्रवक्ता मोहम्मद इदरीस व हारून अंसारी ने दी।



