Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskरोडवेज बस स्टैंड में खुला नाला, हादसे का सबब

रोडवेज बस स्टैंड में खुला नाला, हादसे का सबब


Deoli News 7 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के बस स्टैंड के बस निकास द्वार पर पिछले कई दिनों से एक नाले का फेरोकवर खुला पड़ा है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है।

क्षेत्र के लोगों ने बताया कि बारिश से पहले हुई नाले की सफाई को लेकर यह फेरोकवर हटाया गया था, लेकिन इसे दोबारा नहीं लगाया गया। यह खुला नाला बस स्टैंड के निकास द्वार स्थित मोड़ पर है, जहां जगह कम होने के कारण दुपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। कई बार चालक इसमें गिरकर चोटिल हो चुके हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस खुले नाले में आसपास का कचरा भी जमा होता है। हालांकि फिलहाल यहां नाले में कचरा नहीं है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस पर फेरोकवर लगाने की मांग की है, ताकि कोई बड़ा हादसा न हो और यह समस्या खत्म हो सके। जबकि पूर्व में नगर पालिका कर्मचारियों की ओर से बताया गया था कि यह फेरोकवर यहां समीप में एक दीवार बनाकर रखे जाएंगे। जिससे मजबूती हो सके। लेकिन उक्त काम पर काफी समय बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

बचपन के जिगरी दोस्त की गला काटकर हत्या, वजह कर देगी हैरान

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d