Deoli News 7 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में इन दिनों साइकिल चोर गिरोह सक्रिय हो गया है, जो घरों के बाहर खड़ी साइकिलों को निशाना बना रहा है। हाल ही में ऐसी कई वारदात सामने आई हैं।
शनिवार दोपहर विवेकानंद कॉलोनी में वार्ड पार्षद भीमराज जैन के पौत्र मोहांश की साइकिल चोरी हो गई। जानकारी के अनुसार, मोहांश पुत्र मुकेश जैन ने दोपहर करीब डेढ़ बजे अपनी साइकिल घर के बाहर खड़ी की थी और वह घर के अंदर चला गया। इसी बीच, एक अज्ञात व्यक्ति आया और मौका पाकर साइकिल चुराकर फरार हो गया। पार्षद जैन ने बताया कि उनके पुत्र ने केवल 10 मिनट पहले ही साइकिल खड़ी की थी। उन्होंने थाना पुलिस को शिकायत की है। इससे कुछ दिन पहले, सीमेंट व्यापारी सुनील जैन के पुत्र की साइकिल भी पार्श्वनाथ धर्मशाला के बाहर से चोरी हो गई थी।
इन वारदातों को देखते हुए, शहरवासियों को साइकिलों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की आवश्यकता है।


