Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsरोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो अन्य...

रोडवेज बस की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो अन्य घायल

कोटा रोड का जाम बना हादसे का सबब


Deoli News 7 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड पर गड्ढों की वजह से लगने वाले जाम ने एक युवक की जान ले ली। जानकारी के अनुसार हनुमान नगर थाने के समीप कोटा रोड पर शनिवार रात बस की टक्कर से एक बाइक सवार की मौत हो गई। वहीं दो जने गंभीर घायल हो गए।

हनुमान नगर थाने के हेडकांस्टेबल कैलाश के अनुसार देवली से एक बाइक पर तीन युवक सवार होकर अपने हिंडोली थाना क्षेत्र के काबरी गांव को जा रहे थे। वहीं रात को श्रीमाधोपुर डिपो की रोडवेज बस भी कोटा की ओर जा रही थी। टाटा मोटर्स के सामने संभवतया जाम लगने के चलते बस चालक ने जब बस को पीछे लिया तो हादसा हो गया। पुलिस ने मृतक जसवीर (30) पुत्र भोलूराम रेगर के शव का राजकीय चिकित्सालय देवली में रविवार सुबह पोस्टमार्टम करवरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। जबकि घायल दीपक पुत्र हरिप्रकाश रेगर तथा अशोक पुत्र रामस्वरूप रेगर सभी निवासी काबरी थाना हिंडोली का देवली चिकित्सालय में उपचार कराया गया।

पुलिस ने मृतक के भाई मुकेश की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। उल्लेखनीय है कि शहर का कोटा रोड और अजमेर बाईपास गड्ढों में तब्दील हो चुका है। जहां दिन में कई बार जाम लगता है। इसे हादसा होने की गुंजाइश बढ़ रही है।

इनकम टैक्स की रेड में 9.5 करोड़ की नकदी, 10.5 करोड के जेवर!

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d