Deoli News 8 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बंथली गांव आज खुद गंभीर जल संकट का सामना कर रहा है। गांव के कुएं और नल कनेक्शन बंद होने से लोगों को पीने योग्य पानी जुटाना भी मुश्किल हो गया है।
प्रशासक श्याम सिंह राजावत ने टैंकरों के माध्यम से पेयजल आपूर्ति शुरू की है, लेकिन यहां स्थाई समाधान की आवश्यकता है। ग्रामीण जल संरक्षण नई पेयजल योजनाएं और सरकार की ठोस नीतियों की मांग कर रहे हैं, ताकि गांव जल संकट से मुक्त हो सके। उन्होंने आरोप लगाया कि जलदाय विभाग और जल जीवन मिशन के कर्मचारी झूठे आंकड़े प्रस्तुत कर रहे हैं। गांव में एकमात्र हैंडपंप और डूबे हुए कुएं के कारण पानी की कमी और हो गई है।



