Deoli News 8 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पूर्व कृषि मंत्री व बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुलाल सैनी ने सोमवार को खींवसर स्थित चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की माता के निधन पर शोक प्रकट किया।
सुबह प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सैनी ने नागौर जिले के खींवसर पहुँचकर चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर से भेंट की। इस मौके पर उन्होंने सिंह की माता स्नेहलता के निधन पर शोक प्रकट किया और पुष्प चढ़ाकर चिकित्सा मंत्री को सांत्वना बंधाई। उन्होंने कहा कि माता का व्यवहार आमजन के प्रति सदैव ममतामयी रहा है। उनके निधन से जो क्षति हुई है, उसकी पूर्ति संभव नही है।



