Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskसाक्षरता का महत्व बताया व गौशाला में नि:शुल्क उपचार दिया

साक्षरता का महत्व बताया व गौशाला में नि:शुल्क उपचार दिया


Deoli News 8 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली ने सोमवार को विश्व साक्षरता दिवस पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पूरणमल वर्मा और एनएसएस इकाई के प्रभारी निकिता वर्मा और रामप्रसाद चौधरी के मार्गदर्शन में हुए इस कार्यक्रम में साक्षरता के महत्व पर विचार प्रस्तुत किए। विद्यार्थियों ने शिक्षा, साक्षरता और सामाजिक विकास के बीच के गहरे संबंधों को समझा। डॉ. वर्मा ने सभी विद्यार्थियों से साक्षरता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने का आह्वान किया।

“नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर लगा”

वेटरनरी कॉलेज देवली ने कुचलवाड़ा स्थित मां बीजासन गौशाला में एक दिवसीय नि:शुल्क पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. आरएस राठौर और निदेशिका नीलू अग्रवाल के मार्गदर्शन में यह शिविर आयोजित हुआ।

इसमें गौवंश को गलघोंटू, निमोनिया, त्वचा रोग, बांझपन, मिल्क फीवर, थनैला और मुंहपका-खुरपका सहित बीमारियों से संबंधित निदान और उपचार दिया गया। यहां डॉ. भार्गव, डॉ. मोनिका चौधरी, डॉ. पीयूष, डॉ. साई, और डॉ. अनिल ने शिविर में अपनी सेवाएं दीं। शिविर में 12 गौवंश को कृमिनाशक दवाएं दी गईं। जबकि 6 मादा पशुओं का बांझपन निवारण उपचार किया गया और 8 बीमार मवेशियों का इलाज किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d