ग्रामीणों ने नगर पालिका मंडल से किया अनुरोध
Deoli News 8 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हाल ही कासीर ग्राम पंचायत से अलग होकर नगर पालिका देवली में शामिल हुए बोयड़ा गांव में भारी वर्षा के कारण जलभराव की गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है।
गांव के हर गली-मोहल्ले, घरों के आंगन और मुख्य रास्तों पर पानी जमा हो गया है, जिससे लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गई है। जलभराव के कारण बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हो रही है, और घरों में पानी घुसने से फर्नीचर, अनाज और अन्य सामान बर्बाद हो रहे हैं। ग्रामीणों ने नगर पालिका देवली से यहां से पंपसेट या जल निकासी मोटर लगवाकर पानी को बाहर निकालने की व्यवस्था करने की मांग की है।
इसके अलावा यहां गांव में उचित नालियों और जल निकासी व्यवस्था पर भी ध्यान देने की आवश्यकता है। नगर पालिका प्रशासन की कार्रवाई से गांव के सैकड़ों परिवारों सुविधा मिलेगी।


