ग्रामीणों और हनुमान नगर पुलिस ने मिलकर भरवाए गड्ढे
Deoli News 8 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के अजमेर कोटा बाईपास पर बारिश की वजह से टूटे रोड और 10-10 फीट चौड़े गड्ढों के चलते पूरे दिन जाम लगा रहता था।
वहीं गड्ढों की वजह से रोजाना दुर्घटनाएं हो रही थीं। इसे लेकर कोटा रोडवासियों ने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इससे परेशान हनुमान नगर पुलिस और ग्रामीणों ने मिलकर सोमवार को जेसीबी लगाई और मलबा डलवाकर राहगीरों के रास्ते को सुगम बनाने का प्रयास किया है। आपसी सहयोग के चलते कम से कम 25 ट्रॉली मलबा और 4 घंटे जेसीबी चलाकर गड्ढों को भरवाया गया, जिससे लोगों को सुविधा होगी। हनुमान नगर पुलिस ने भी इस काम में पूरा सहयोग किया।

बुजुर्ग की निकलने लगी जान, तो 3 इडियट्स स्टाइल में पहुंचाया अस्पताल


